लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 27,426 नये मामले, 103 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 16, 2021 17:06 IST

Open in App

लखनऊ, 16 अप्रैल उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 27,426 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 103 और मरीजों की मौत हो गई।

अपर मुख्‍य सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 27,426 नये संक्रमितों के मिलने से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,93,720 हो गई है। उन्होंने बताया कि वहीं 103 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 9,583 हो गई है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज हो रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में कोविड-19 के 20,510 मामले जबकि बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 22,439 नये मामले सामने आए थे।

प्रसाद के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 27,426 नए मामलों के सापेक्ष 6,429 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई और अब तक 6,33,461 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। प्रसाद ने कहा कि बृहस्पतिवार को 2.23 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 3.78 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्‍य में 1,50,676 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें 77,146 घरेलू पृथकवास में जबकि 2,435 निजी अस्पतालों में और बाकी सरकारी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट