लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 274 नए मामले, 18 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 13, 2021 20:56 IST

Open in App

भोपाल, 13 जून मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 274 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,88,183 तक पहुंच गयी।

प्रदेश में साढ़े तीन महीने से अधिक समय बाद संक्रमण के 300 से कम नए मामले सामने आये हैं। 23 फरवरी को प्रदेश में 248 नये मामले आये थे, जबकि 24 फरवरी से 12 जून तक 300 से अधिक नये मामले आये।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 18 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,552 हो गयी है। यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से 18 जिलों में पिछले 24 घंटों में संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं पाया गया। प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 82 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 88 एवं जबलपुर में 18 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,88,183 संक्रमितों में से अब तक 7,75,380 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 4,251 मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को कोविड-19 के 780 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा