लाइव न्यूज़ :

देश की जेलों में बंद 27.37 फीसदी कैदी अशिक्षित : सरकारी डाटा

By भाषा | Updated: February 14, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 फरवरी देश की जेलों में बंद 4,78,600 कैदियों में से 1,32,729 (27.37 फीसदी) अशिक्षित हैं जबकि 5,677 तकनीकी डिग्री या डिप्लोमा धारक हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा में यह जानकारी दी गई है।

हाल ही में संसद में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कैदियों से संबंधित आंकड़ा पेश किया था, जो राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के 31 दिसंबर 2019 तक अद्यतन आंकड़ों पर आधारित था।

कैदियों के शिक्षा से संबंधित सरकारी डाटा के मुताबिक, जेलों में बंद 1,98872 (41.55 फीसदी) कैदियों ने दसवीं कक्षा से कम तक ही पढ़ाई की है जबकि 1,03,036 (21.52 फीसदी) ने दसवीं कक्षा से अधिक लेकिन स्नातक स्तर से कम की शिक्षा प्राप्त की है।

इसके मुताबिक, 30,201 (6.31 फीसदी) कैदी स्नातक डिग्री धारक हैं जबकि 8,085 (1.68 प्रतिशत) ने परा-स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त की है।

डाटा के मुताबिक, देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 1,01,297 कैदी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे