लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के 273 मामले, 149 मामले अकेले सितंबर में

By भाषा | Updated: September 27, 2021 13:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 60 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इस साल अब तक डेंगू के 270 मामले आ चुके हैं। नगर निकाय की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार इस महीने 25 सितंबर तक डेंगू के कम से कम 149 मामले सामने आए हैं जो कुल मामलों के 54 फीसदी हैं। इस वर्ष 25 सितंबर तक मलेरिया के 102 मामले तथा चिकुनगुनिया के 52 मामले भी सामने आ चुके हैं।

रिपोर्ट के अनुसार एक जनवरी से 25 सितंबर के बीच डेंगू के कुल 273 मामले सामने आ चुके हैं जो 2019 के बाद से सर्वाधिक हैं जब इस अवधि में 282 मामले सामने आए थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने 22 सितंबर को जो आंकड़े साझा किए थे उनके मुताबिक पिछले वर्ष सितंबर में 188 मामले और उसके पिछले वर्ष में 190 मामले सामने आए थे। उससे पहले के वर्षों में 374 (2018), 1103 (2017), 1362 (2016) और 6775 (2015) मामले सामने आए थे।”

जैन ने दावा किया था कि इस साल शहर में सितंबर के महीने में पिछले छह सालों की तुलना में डेंगू के सबसे कम मामले सामने आए।

नगर निकायों की पिछले हफ्ते जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष 18 सितंबर तक डेंगू के 211 मामले सामने आए। इसके अनुसार 62 मामले एक हफ्ते में जबकि 72 मामले अगस्त महीने में आए।

रिपोर्ट में कहा गया कि डेंगू के कारण शहर में कोई मौत नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?