लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोरोना वायरस के 271 नए मामले सामने आए, 18 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 जून पंजाब में सोमवार को कोरोना वायरस के 271 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,95,136 हो गई, जबकि 18 और मरीजों की इस संक्रमण से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 16,011 हो गई है।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीज घटकर 3,639 रह गये हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि रविवार को 614 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 5,75,486 हो गई है। ।

बुलेटिन के अनुसार, अब तक 1,07,95,548 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इस बीच, चंडीगढ़ में संक्रमण के 8 और मरीजों की पुष्टि हुई है जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 61,632 हो गयी। केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, यहां मृतक संख्या 807 बनी हुई है और बीते 24 घंटों में किसी संक्रमित मरीज की जान जाने की खबर नहीं है।।

बुलेटिन के अनुसार चंडीगढ़ में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 181 रह गयी है। साथ ही, 30 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी देने के बाद संक्रमण से मुक्त हो चुके मरीजों की संख्या 60,644 पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित