लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 2707 नए मरीज मिले

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:19 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 दिसंबर केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2707 नए मामले सामने आए जबकि इस महामारी से 24 और मरीजों की जान चली गई।

प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि इन नए आंकड़ों के साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,72,037 हो गई जबकि कोविड-19 से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2647 पहुंच गया।

मंत्री ने एक विज्ञप्ति में कहा कि स्वस्थ होने पर 4481 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई। उन्होंने कहा कि केरल में कोरोना वायरस संक्रमित 57,640 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि, “प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 31,893 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 8.49 प्रतिशत है। अब तक कुल 69,99,865 नमूनों की जांच की जा चुकी है।”

इसमें कहा गया कि सामने आए नए मामलों में से 51 मरीज प्रदेश के बाहर से आए हैं जबकि 37 स्वास्थ्यकर्मियों समेत 2291 मरीज संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से बीमार हुए हैं। इसमें कहा गया कि 328 अन्य मरीज कैसे संपर्क में आए, इसका पता नहीं चल सका है।

राज्य में अब तक कुल 6,11,600 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है