लाइव न्यूज़ :

एक से बीस अक्टूबर के बीच डीजल, पेट्रोल से चलने वाले 270 पुराने वाहन जब्त

By भाषा | Updated: October 22, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने डीजल और पेट्रोल चालित पुराने वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए 1 से 20 अक्टूबर के बीच ऐसे 270 वाहन जब्त किये हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस साल जनवरी से 20 अक्टूबर के बीच कुल 664 वाहनों को जब्त किया गया है, जिनमें 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल चालित व 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल चालित वाहन शामिल हैं।

परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इनमें से 300 से अधिक वाहनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विभाग ने पहले एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल और 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों के मालिकों को सलाह दी थी कि वे इनका इस्तेमाल न करें तथा इन्हें अधिकृत केंद्रों पर कबाड़ में दे दें।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि हालांकि सभी प्रकार के वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) 15 साल के लिए वैध हैं, लेकिन दिल्ली में डीजल वाहन 10 साल से अधिक नहीं चल सकते।

पुराने वाहनों को जब्त करने की गतिविधि इस वर्ष कोविड-19 महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन के कारण बाधित हुई थी।

आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल सितंबर तक 132 डीजल और 262 पेट्रोल चालित वाहनों सहित कुल 394 पुराने वाहनों को जब्त किया गया ।

अधिकारियों ने कहा कि लॉकडाउन के बाद विभिन्न गतिविधियों को फिर से खोलने के बाद, जून से जब्त किए गए वाहनों की संख्या बढ़ने लगी।

आंकड़ों से पता चलता है कि 1-20 अक्टूबर की अवधि में कुल 270 वाहन जब्त किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos