लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 270 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 3, 2021 16:43 IST

Open in App

भुवनेश्वर, तीन दिसंबर ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 270 नए मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10.50 लाख पर पहुंच गयी। नए संक्रमितों में 57 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद कोविड-19 महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,418 हो गयी है।

खुर्दा, कटक और सुंदरगढ़ जिले में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में अभी 2,425 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10.39 लाख लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 276 मरीज ठीक हुये हैं। ओडिशा के 30 में से 11 जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

खुर्दा जिले में सर्वाधिक 124 नए रोगी मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद ढेंकानाल में 20 जबकि कटक जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए।

राज्य में 57,384 नमूनों की कोविड-19 जांच बीते 24 घंटे में हुई। संक्रमण की दर 0.48 प्रतिशत बनी हुई है। ओडिशा में अब तक 1.60 करोड़ से अधिक लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू