लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में प्रेमी को लड़की के परिवारवालों ने बुरी तरह से पीटा, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 21, 2021 15:47 IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक 27 वर्षीय युवक की उसकी प्रेमिका के परिवार वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी । मामले में लड़के के परिजनों का कहना है कि उनका बेटा किसी से पैसे लेने गया था ।

Open in App
ठळक मुद्दे लड़की के परिवारवालों ने प्रेमी की पीट-पीटकर की हत्या वह लड़की से मिलने के लिए उसके इलाके में मिलने गया थाउसके बाद पुलिस ने बताया कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है । पुलिस ने कहा कि यहां एक 27 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को उसकी प्रेमिका के परिवारवालों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी । पुलिस ने बताया कि झंगाहा थाना क्षेत्र को जीतपुर निवासी लोहार निषाद उत्तराखंड में मजदूरी का काम करता था औऱ जिले के रामगढ़ताल क्षेत्र के गायघाट गांव की एक महिला से उसके संबंध थे । 

युवक अक्सर गायघाट में अपनी मौसी के घर आता जाता था और वह सबसे पहले उस मोहल्ले में रहने वाली महिला से प्यार करता  था । सोमवार की रात वह अपनी  प्रेमिका के साथ बाहर गया था और करीब 4:00 बजे से घर छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल से लौट रहा था । उसी समय लड़की के परिवार वालों ने एक साथ देख लिया और निषाद की पिटाई करने लगे।

इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और वे निषाद को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस को सूचना मिली कि निषाद की  बेरहमी से पिटाई की गई और उसे अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि वह उस इलाके में गया था और किसी के घर में घुस गया । बाद में उन्होंने उसे पीट-पीटकर मार डाला और उसके अफेयर की भी जानकारी सामने आई है । उन्होंने कहा कि मृत युवक के परिवार ने शिकायत दर्ज की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। युवक की मां मंथरा ने कहा कि उसका बेटा सोमवार शाम को किसी से पैसे लेने गायघाट गया था और बाद में उसे फोन करके बताएं कि वह रात में नहीं लौट पाएगा । अगले दिन सुबह हमें सूचना मिली कि कुछ लोगों ने उसके बेटे को पीट-पीटकर मार डाला है।

निषाद की बहन गुड़िया ने दावा किया कि किसी ने संपत्ति को लेकर लड़ाई के कारण उसके भाई की हत्या कर दी । पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवार ने 5 लोगों के खिलाफ हत्या में कथित संलिप्तता के कारण लिखित शिकायत दी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगोरखपुरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल