लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर निर्माण को लेकर निकाली जा रही वाहन रैली पर पथराव, 27 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 30, 2020 12:28 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 30 दिसंबर अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण को लेकर इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निकाली गई वाहन रैली पर पथराव और उपद्रव के मामले में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मंगलवार के इस घटनाक्रम में कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) महेशचंद्र जैन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर चांदनखेड़ी गांव में वाहन रैली पर पथराव के मामले में 23 लोगों को बलवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि चार अन्य व्यक्ति भारतीय दंड विधान की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, "उपद्रव के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी का आरोप भी लगाया है। इस दौरान एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी थी।"

उन्होंने बताया कि पथराव और उपद्रव को लेकर दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल चार आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें से दो मामलों में आरोपी अज्ञात हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 1,400 की आबादी वाले चांदनखेड़ी गांव में वाहन रैली पर पथराव की सूचना मिलने पर वहां मंगलवार को ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। यह रैली अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण को लेकर जनजागरण के लिए निकाली जा रही थी।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने चांदनखेड़ी और इसके आस-पास के इलाकों में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिया है। आदेश के मुताबिक, इन इलाकों में पांच या इससे अधिक व्यक्तियों का समूह सक्षम दंडाधिकारी की अनुमति के बिना जमा नहीं हो सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह