लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्रालय के 27 कार्यालयों को नए भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा

By भाषा | Updated: September 14, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर रक्षा मंत्रालय के 27 विभिन्न कार्यालयों और तीनों सेवाओं के 7,000 से अधिक कर्मचारी रायसीना हिल क्षेत्र और उसके आसपास के अपने मौजूदा कार्यस्थलों से दो नयी इमारतों में चले जाएंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बृहस्पतिवार को दो कार्यालय परिसरों का उद्घाटन करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दो नयी बहुमंजिला इमारतें रक्षा मंत्रालय द्वारा 775 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है। इसमें एक इमारत कस्तूरबा गांधी मार्ग इलाके में और दूसरी इमारत अफ्रीका एवेन्यू में हैं। उन्होंने कहा कि दोनों इमारतों में कुल 9.60 लाख वर्ग फुट जगह है।

अधिकारियों ने कहा कि चौदह कार्यालयों को कस्तूरबा गांधी मार्ग परिसर में स्थानांतरित किया जा रहा है, जिसका निर्माण क्षेत्र 4.52 लाख वर्ग फुट है। वहीं, 13 कार्यालयों को अफ्रीका एवेन्यू भवन में स्थानांतरित किया जा रहा है, जिसका कुल निर्माण क्षेत्र 5.08 लाख वर्ग फुट है। उन्होंने कहा कि मौजूदा कार्यालयों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में शुरू होगी।

अधिकारियों ने कहा कि सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत आवास और शहरी विकास मंत्रालय द्वारा निर्मित नयी इमारतें आधुनिक, पर्यावरण के अनुकूल, हरित माहौल प्रदान करती हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इन इमारतों के स्थान को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि पहले से मौजूद पेड़ों को कोई नुकसान न पहुंचे।’’ अधिकारियों ने कहा कि दो भवनों में 27 कार्यालय होने से अधिक दक्षता, समन्वय और कार्य का माहौल सुनिश्चित होगा। कार्यालय की जगह के अलावा, दो भवनों में कुल 1500 से अधिक कारों के लिए बहु-स्तरीय कार पार्किंग की व्यवस्था है।

रक्षा मंत्रालय ने विभिन्न कार्यालयों, स्थान के आवंटन और सामान्य सुविधाओं की विभिन्न जरूरतों के समन्वय के लिए संयुक्त सचिव के तहत एक संयुक्त समन्वय समिति का गठन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा