लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ki Taja Khabar: राजस्थान में कोरोना के 27 नए मामले आए सामने व एक और की मौत, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 2061

By भाषा | Updated: April 25, 2020 15:23 IST

कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले शनिवार दोपहर दो बजे तक सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में रखा गया है। राजस्थान में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को एक महिला की मौत हो गई और राज्य में संक्रमण के 27 नये मामले सामने आने के बाद इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,061 हो गयी। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के रामगंज इलाके की 65 वर्षीय महिला की शनिवार को मौत हो गई।

कोरोना वायरस से संक्रमित इस महिला को 23 अप्रैल को यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह ह्रदय संबंधी रोग से भी पीड़ित थी। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद 33 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इसके अलावा, कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले शनिवार दोपहर दो बजे तक सामने आए। इनमें अजमेर में आठ, झालावाड़ और जोधपुर में पांच-पांच, कोटा में चार, धौलपुर में दो और जयपुर, भरतपुर एवं डूंगरपुर में सामने आया एक-एक नया मामला शामिल है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से बंद लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाराजस्थानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया