लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 27 नये मामले सामने आये, 35 और मरीज ठीक हुए

By भाषा | Updated: July 31, 2021 22:26 IST

Open in App

अहमदाबाद, 31 जुलाई गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 27 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,24,877 हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक संख्या 10,076 पर अपरिवर्तित रही क्योंकि दिन के दौरान किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई जबकि 35 और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने से राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 8,14,549 हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 252 है, जिसमें छह गंभीर मरीज शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 19 जुलाई के बाद से कोरोना वायरस से किसी की मरीज की मौत की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में 10 नये मामले सामने आए, जबकि वडोदरा में तीन नये मामले सामने आए।

पड़ोसी दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में शनिवार को कोविड-19 के छह मामले सामने आये जिससे वहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,622 हो गई। वहीं छह मरीज संक्रमण मुक्त हुए।

वहीं मुंबई से प्राप्त खबर के अनुसार महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,959 नये मामले सामने आये जबकि 225 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। वहीं 7,467 और मरीज संक्रमण से ठीक हो गए। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के 6,959 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 63,03,715 हो गई जबकि मृतक संख्या बढ़कर 1,32,791 हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 60,90,786 हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब 76,755 उपचाराधीन मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है