लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 के 27 नये मामले, हिमाचल में तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 31, 2021 00:16 IST

Open in App

पंजाब में सोमवार को कोविड-19 के 27 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 6,00,576 हो गयी जबकि चार मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 16,373 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। संक्रमण के नये मामलों में मोहाली में छह, जालंधर और गुरदासपुर में चार मामले सामने आए। फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर और मोहाली जिले में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई। पंजाब में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 359 हो गयी है। पंजाब में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 54 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,83,844 हो गयी। इस दौरान राजधानी चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नये मामले सामने आए। इस बीच, हरियाणा में सोमवार को कोविड-19 के 10 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 7,70,432 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 9,675 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक सिरसा जिले में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हुई। संक्रमण के नये मामलों में गुरुग्राम से पांच जबकि पलवल से दो नये मामले सामने आए। बुलेटिन के मुताबिक हरियाणा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 639 हो गयी है। हरियाणा में अब तक कुल 7,60,152 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.66 प्रतिशत हो गयी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 96 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,13,341 हो गयी जबकि तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 3,579 तक पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मंडी जिले में दो जबकि कांगड़ा जिले में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हुई। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 209 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,08,109 हो गई है। हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,643 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों