लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 27 नये मामले, किसी मरीज की मौत नहीं

By भाषा | Updated: November 7, 2021 12:49 IST

Open in App

लेह, सात नवंबर लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 27 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,033 हो गयी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

लद्दाख में अब तक कोविड-19 से 209 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें लेह में 151 जबकि करगिल के 58 मरीज शामिल हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

इसी अवधि में लद्दाख में चार और मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 20,710 हो गयी।

अधिकारियों के मुताबिक लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 114 हो गयी है। लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान 1,179 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

लेह के उपायुक्त श्रीकांत सुसे ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के लिए शनिवार को एक बैठक की और अधिकारियों को जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त सुसे लेह के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बैठक में अस्पतालों में बिस्तरों, ऑक्सीजन और दवाईयों के अलावा अन्य चिकित्सा संबंधी उपकरणों की उपलब्धता का भी जायजा लिया।

उपायुक्त सुसे ने संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 के मामलों में संभावित वृद्धि को लेकर सतर्क रहने तथा इसे नियंत्रित करने के लिए तमाम उपाय करने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे