लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नए मामले

By भाषा | Updated: November 24, 2021 17:05 IST

Open in App

पुडुचेरी, 24 नवंबर केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,28,745 हो गई और संक्रमण की दर गिरकर एक प्रतिशत से नीचे चली गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने कहा कि दिनभर में 2,837 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। पुडुचेरी में 17, कराइकल में 5 यानम में 1 और माहे में 4 लोग संक्रमित मिले।

निदेशक ने कहा कि संक्रमण दर 0.95 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत तथा संक्रमण से उबरने की दर 98.31 फीसद है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 304 है। इनमें से 58 रोगियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि शेष घरों में पृथक-वास में हैं।

निदेशक ने कहा कि बीते 24 घंटे में 24 और रोगियों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 1,26,571 हो गई है। अब तक कुल 19.69 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

निदेशक ने कहा कि अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 11,86,314 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें से 7,40,655 लोगों को पहली खुराक और शेष को दोनों खुराक दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान