लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस के 27 नए मामले

By भाषा | Updated: July 29, 2021 21:56 IST

Open in App

अहमदाबाद, 29 जुलाई गुजरात में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 27 नए मरीज मिले जबकि लगातार 11वें दिन संक्रमण के कारण किसी ने दम नहीं तोड़ा।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिन में 33 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई। उसने बताया कि राज्य में कुल मामले 8,24,829 पहुंच गए हैं जबकि 8,14,485 संक्रमित संक्रमण मुक्त हो गए हैं।

विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस के कारण 10,076 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में 19 जुलाई से कोविड के कारण किसी की मौत नहीं हुई है। राज्य में फिलहाल 268 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

राज्य सरकार के अनुसार, अब तक पात्र लोगों को कोविड रोधी टीके की 3.26 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं जिनमें से 3.9 लाख खुराकें बृहस्पतिवार को दी गई हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, केंद्र शासित दादर और नगर हवेली और दमन एवं दीव में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के संक्रमण का केवल एक मामला आया है, और कुल मामले 10,615 हो गए हैं।

विज्ञप्ति में बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में छह और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद कुल 10,575 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में कुल चार मरीजों की मौत हुई है और 36 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह