लाइव न्यूज़ :

27 मई : देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन

By भाषा | Updated: May 27, 2021 10:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई :भाषा: इतिहास एक दिन में नहीं बनता, लेकिन किसी एक दिन की बड़ी घटना इतिहास में एक बड़ा मोड़ ले आती है। आज 27 मई का यह दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह एक साधारण सा 24 घंटे का दिन ही है, लेकिन इस दिन के नाम पर इतिहास में कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं।

भारत के इतिहास की बात करें तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने के बाद आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धियों से इतिहास भरा पड़ा है।

जवाहरलाल नेहरू ने राजनीतिक जीवन के व्यस्ततम और संघर्षपूर्ण दिनों में लेखन के लिए समय निकाला और जेल के नीरस प्रवास को भी सृजनात्मक बना लिया। उनकी रचनाएं उन्हें एक संवेदनशील साहित्यकार और एक विद्वान इतिहासकार के रूप में पेश करती हैं। ‘पिता के पत्र’ के रूप में संकलित बेटी इंदिरा गांधी को लिखे उनके पत्रों में कुदरत के प्रति लगाव और देश-दुनिया के सरोकारों के प्रति एक दृष्टि विकसित कर सकने की चिंता देखी जा सकती है। उनकी लिखी किताब ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ ने सफलता के नये प्रतिमान स्थापित किए और इसके आधार पर बने ‘भारत एक खोज’ धारावाहिक ने इसे घर घर तक पहुंचा दिया। उनकी आत्मकथा ‘एन आटोबायग्राफी’ में उन्होंने अपने जीवन की कहानी का सुंदर शब्दों में वर्णन किया। इन पुस्तकों के अतिरिक्त 'जवाहरलाल नेहरू स्मारक निधि' ने उनके व्याख्यान, लेख और पत्रों को संग्रहित कर ‘जवाहरलाल नेहरू वांग्मय’ का हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशन किया है।

देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1703 : सेंट पीटर्सबर्ग की स्थापना। रूस के इतिहास में इस शहर का खास महत्व है और इसे 1917 की महान रूसी क्रांति के गवाह के तौर पर विशेष पहचान मिली।

1813: अमेरिका ने फोर्ट जार्ज, कनाडा पर कब्जा किया।

1895: ब्रिटिश अविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया।

1908: मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने।

1921: ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली।

1927 : चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल।

1941 : जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया।

1948 : महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू।

1951 : बम्बई :अब मुंबई: में तारापोरवाला मछली घर का उद्घाटन। आज यह मछलियों के एक बड़े संग्रह के तौर पर विख्यात है। यहां देश दुनिया की बहुत सी प्रजातियों की मछलियां और अन्य समुद्री जीव रखे गए हैं।

1957 : कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई। इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया।

1964 : आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन।

1977 : पैन एम और केएलएम के दो विमान टकराए, 582 की मौत।

1980 : दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जन आंदोलन को कुचला, 2000 की मौत।

1991 : आस्ट्रिया के बोइंग विमान में धमाका, 223 मरे।

1994 : रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांदर सोलज़ेनित्सिन की 20 वर्ष तक अमेरिका में निर्वासित जीवन बिताने के बाद रूस में घर वापसी।

2006 : हॉलीवुड की चार फिल्मों में सुपरमैन की भूमिका निभाने वाले क्रिस्टोफर रीव घोड़े से गिरे। गर्दन से नीचे के हिस्से में पक्षाघात।

1997 : केवल महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा। दल में 20 ब्रिटिश महिलाएं।

2006 : इंडोनेशिया में भीषण भूकंप, 6,600 की मौत।

2020 : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,000 से ज्यादा नये मामले सामने आने के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 1.5 लाख से ज्यादा हो गयी । हालांकि संक्रमण से ठीक होने की दर भी बढ़कर 42 प्रतिशत से अधिक हो गयी, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 4,337 तक पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा