लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाढ़ से अबतक 27 की मौत, 16 जिलों में 81.79 लाख प्रभावित

By भाषा | Updated: August 21, 2020 05:23 IST

बिहार के 16 जिलों में 1317 पंचायतों की 81,79,257 आबादी बाढ से प्रभावित है। बाढ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 443 सामूदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है जहां 325610 लोगों को भोजन कराया गया है । दरभंगा जिला में सबसे अधिक 15 प्रखंडों के 227 पंचायतों की 20,61,700 आबादी बाढ से प्रभावित हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बाढ से अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16 जिलों की 81,79,257 आबादी इससे प्रभावित है। बिहार के इन जिलों में बाढ का कारण विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि है ।

पटना: बिहार में बाढ से अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16 जिलों की 81,79,257 आबादी इससे प्रभावित है। आपदा प्रबंधन विभाग से बृहस्पतिवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाढ से दरभंगा जिले में सबसे अधिक ग्यारह लोगों, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार तथा खगडिया, सारण एवं सिवान में दो—दो व्यक्ति और 86 मवेशी की अबतक मौत हो चुकी है ।

बिहार के 16 जिलों में 1317 पंचायतों की 81,79,257 आबादी बाढ से प्रभावित है। बाढ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 443 सामूदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है जहां 325610 लोगों को भोजन कराया गया है । दरभंगा जिला में सबसे अधिक 15 प्रखंडों के 227 पंचायतों की 20,61,700 आबादी बाढ से प्रभावित हुई है।

बिहार के बाढ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमों की तैनाती की गयी है । बिहार के इन जिलों में बाढ का कारण विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि है ।

जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागमती नदी सीतामढी, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में, बूढी गंडक नदी समस्तीपुर एवं खगडिया में, गंगा नदी पटना एवं भागलपुर में, खिरोई दरभंगा में और घाघरा नदी सिवान में बृहस्पतिवार को खतरे के निशान से उपर बह रही है । जल संसाधन विभाग के अनुसार विभाग के अंतर्गत सभी बाढ से बचाव वाले बांध सुरक्षित हैं । 

टॅग्स :बिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा