लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2,692 नए मामले, 41 संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: October 3, 2021 21:15 IST

Open in App

मुंबई, तीन अक्टूबर महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 2,692 नए मामले सामने आए तथा 41 संक्रमितों की मौत हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते एक दिन में 2,716 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

इसमें बताया गया कि राज्य में कोविड-19 के कुल 65,59,349 मामले हैं, 1,39,207 संक्रमितों की मौत हो गई है तथा 63,80,670 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में 35,888 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में अब तक 5,92,22,263 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है।

मुंबई में कोविड-19 के 573 नए मामले सामने आए तथा तीन संक्रमितों की मौत हुई। यहां संक्रमण के कुल 7,44,389 मामले हैं तथा कुल 16,125 संक्रमितों की मौत हुई है।

मुंबई संभाग में संक्रमण के 1,053 नए मामले सामने आए तथा चार मरीजों की मौत हुई। क्षेत्र में संक्रमण के कुल 16,79,422 मामले हैं और यहां मृतक संख्या 35,291 है।

नासिक संभाग में संक्रमण के 500 नए मामले, पुणे संभाग में 809 नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा