लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 के 269 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 13, 2020 17:10 IST

Open in App

रांची, 13 नवंबर झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मरीजों की मौत के बाद राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 917 हो गयी है जबकि शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के 269 नये मामले भी सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 269 नये मामले दर्ज किये गये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,05,493 हो गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक झारखंड राज्य के 1,05,493 संक्रमितों में से 1,00,908 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 3668 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 917 अन्य की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में चार संक्रमितों की मौत हो गयी जिनमें से रांची, पलामू, लातेहार एवं चतरा से एक-एक मरीज शामिल थे।

शुक्रवार को कुल 25,543 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 269 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 65, पूर्वी सिंहभूम में 49 एवं धनबाद में 43 नये संक्रमित पाये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग