लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोविड-19 के 269 नए मामले सामने आये

By भाषा | Updated: January 8, 2021 19:01 IST

Open in App

देहरादून, आठ जनवरी उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड-19 के 269 नये मामले सामने आये जबकि सात और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की एक बुलेटिन में दी गई।

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के 269 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 93111 हो गयी है। बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से सर्वाधिक 90 मामले देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 58, हरिद्वार में 31 और ऊधमसिंह नगर में 19 मरीज मिले।

बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में सात और मरीजों ने दम तोड़ दिया जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1562 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को 390 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 87127 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 3179 है। प्रदेश में कोविड-19 के 1243 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया