लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में कोविड-19 के 268 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 8, 2021 08:11 IST

Open in App

गंगटोक, आठ मई सिक्किम में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 268 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,451 हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि इन नए मामलों में से पूर्वी सिक्किम में 205, पश्चिमी सिक्किम में 25, उत्तरी सिक्किम में 24 और दक्षिणी सिक्किम में 14 मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमित लोगों में से दो और लोगों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 160 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 2,398 लोगों का उपचार चल रहा है और 6,688 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

इसके अलावा, 204 मरीज अन्य राज्यों में चले गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 98,675 नमूनों की जांच हुई है, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 807 नमूनों की जांच हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?