लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 268 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: June 16, 2021 13:09 IST

Open in App

आइजोल, 16 जून मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 268 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,899 और मृतकों की संख्या बढ़कर 71 हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आइजोल जिले की 92 वर्षीय एक महिला की मौत मंगलवार को संक्रमण की वजह से हो गई।

राज्य में फिलहाल 3,637 मरीजों का उपचार चल रहा है और 12,191 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2,443 नमूनों की जांच में 268 मामलों की जानकारी मिली है।

उन्होंने बताया कि नए संक्रमित मरीजों में 60 से ज्यादा बच्चे और एक स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर लालजावमी ने बताया कि 3,14,844 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है, जिनमें से 53,260 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos