लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 268 नए मामले

By भाषा | Updated: June 15, 2021 13:31 IST

Open in App

आइजोल, 15 जून मिजोरम में कोविड-19 के 268 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 15,631 हो गयी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया गया।

अधिकारी ने बताया कि 200 मामले आइजोल जिले से और बाकी मामले कोलासिब, लुंगलेई, सियाहा, लॉंगतलाई, सईतुआल, ममित और सेरछिप जिलों से आए। उन्होंने बताया कि 71 बच्चे और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान भी संक्रमित पाए गए। मिजोरम में 3,682 उपचाराधीन मरीज हैं। संक्रमण से अब तक 11,879 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 131 लोग ठीक हो गए।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 4,248 नमूनों की जांच की गयी और अब तक कुल 4,36,556 नमूनों की जांच की जा चुकी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 75.99 प्रतिशत है और मृत्यु दर 0.44 प्रतिशत है। संक्रमण से अब तक 70 लोगों की मौत हुई है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजवमी ने बताया कि अब तक कुल 2,99,068 लोगों का टीकाकरण हुआ और 53,245 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट