लाइव न्यूज़ :

साढे चार साल में मध्यप्रदेश में बलात्कार के 26,708,लड़कियों के अपहरण के 27,827मामले दर्ज हुए

By भाषा | Updated: August 9, 2021 19:42 IST

Open in App

भोपाल, नौ अगस्त मध्यप्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में बलात्कार के 26,708 मामले, सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के 37 मामले तथा नाबालिग लड़कियों के अपहरण के 27,827 मामले दर्ज किए गए हैं।

राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के सवाल के लिखित उत्तर में सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में यह जानकारी दी।

मिश्रा ने पटवारी के सवाल के उत्तर में बताया, ‘‘ प्रदेश में जनवरी 2017 से जून 2021 के दौरान सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के 37 मामलों के अलावा इस अवधि में नाबालिग लड़कियों के अपहरण के 27,827 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा (नाबालिगों के अलावा) महिलाओं के अपहरण के 854 मामले दर्ज किए गए ।’’

उत्तर में बताया गया है कि प्रदेश में महिलाओं की हत्या के 2,663 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें वर्ष 2017 में 549, वर्ष 2018 में 583, वर्ष 2019 में 577, वर्ष 2020 में 633 और चालू वर्ष में जनवरी से 30 जून तक 321 मामले दर्ज किए गए हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरु हुआ। विधानसभा में हाल ही में दिवंगत हुए मौजूदा और पूर्व विधायकों सहित पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली विस्फोट और कोविड-19 की दूसरी लहर में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही को एक दिन के स्थगित कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान