लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 267 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: June 6, 2021 11:08 IST

Open in App

आइजोल, छह जून मिजोरम में 46 बच्चों समेत कम से कम 267 लोग रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामले 13,567 पर पहुंच गए हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शनिवार रात को जोराम मेडिकल कॉलेज (जेडएमसी) में संक्रमण से कोलासिब जिले के 92 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने से कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 53 हो गयी है।

इसमें कहा गया है कि संक्रमण के 267 नए मामलों में से 202 आइजोल जिले से सामने आए और बाकी के 65 मामले कोलासिब, चम्फई, सिआहा, लुंगलेई, लॉन्गतलई, सैतुअल, मामित और सेरचिप जिलों से सामने आए।

बयान में कहा गया है कि दो मरीजों ने यात्रा की थी जबकि बाकी के 265 मामले स्थानीय रूप से संक्रमण के संपर्क में आए लोगों के हैं। 94 मरीजों में कोविड-19 के लक्षण दिखाई दिए।

मिजोरम में 3,363 उपचाराधीन मामले हैं जबकि 10,151 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 74.83 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.39 प्रतिशत है। राज्य में अभी कोविड-19 के लिए 4,09,868 नमूनों की जांच हो चुकी है।

मिजोरम में अभी तक 3,23,535 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?