लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 266 और लोगों की मौत, संक्रमण के 29,824 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: April 28, 2021 17:38 IST

Open in App

लखनऊ, 28 अप्रैल उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 266 और लोगों की मौत हो गई तथा 29,824 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 266 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,943 हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज में हुई हैं। इसके अलावा हरदोई में 15, वाराणसी में 14, कानपुर नगर और लखनऊ में 13-13, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में 12-12 तथा आगरा में 10 मरीजों की मृत्यु हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 29,824 नए मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि इसी अवधि में 35,903 मरीज ठीक भी हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 3759 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा वाराणसी में 1909, कानपुर नगर में 1650, मेरठ में 1355, प्रयागराज में 1261, आगरा में 1076 तथा बरेली में 1041 नए मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वक्त 30,0041 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 1,86,588 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक चार करोड़ तीन लाख 28 हजार 141 नमूने जांचे जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1,18,2848 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग