लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 266 मामले सामने आए, त्रिपुरा में 26 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण

By भाषा | Updated: May 19, 2021 20:16 IST

Open in App

गंगटोक/अगरतला, 19 मई सिक्किम में 266 और लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बुधवार को बढ़कर 11,955 हो गई।

वहीं, त्रिपुरा सरकार ने बुधवार को बताया कि राज्य की 40 लाख की आबादी में से 26 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

सिक्किम के स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि दो और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 214 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,092 है। अब तक कुल 8439 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और अन्य 210 राज्य से चले गए हैं।

उधर, त्रिपुरा के वरिष्ठ मंत्री तथा कैबिनेट प्रवक्ता रतन लाल नाथ ने बताया कि राज्य में फिलहाल 40 हजार से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं और इस महीने के अंत तक 66 हजार और खुराकें पहुंचने की उम्मीद है।

नाथ ने पत्रकारों से कहा, ''अब तक राज्य की 9.60 लाख यानी 26 प्रतिशत आबादी को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 5.04 लाख लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम