लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 26,567 नए मामले, 385 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 8, 2020 11:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसम्बर भारत में पिछले 24 घंटे में करीब पांच महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के 27 हजार से कम नए मामले सामने आए। इसके साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 97 लाख के पार चले गए, जिनमें से 91.78 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 26,567 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 97,03,770 हो गए। वहीं 385 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,40,958 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार देश में 91,78,946 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.59 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

देश में लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। अभी 3,83,866 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.96 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार सात दिसम्बर तक 14,88,14,055 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,26,399 नमूनों का परीक्षण सोमवार को किया गया।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 385 लोगों की मौत हुई, उनमें से दिल्ली के 63, पश्चिम बंगाल के 48, महाराष्ट्र के 40, हरियाणा तथा केरल के 23-23, छत्तीसगढ़ के 21 और उत्तर प्रदेश के 20 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वायरस से महाराष्ट्र में 47,774, कर्नाटक में 11,867, तमिलनाडु में 11,809, दिल्ली में 9,706, पश्चिम बंगाल में 8,771, उत्तर प्रदेश में 7,944, आंध्र प्रदेश में 7,038, पंजाब में 4,934 , गुजरात में 4,095 और मध्य प्रदेश में 3,347 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान