छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 265 नए मामले
By भाषा | Updated: February 8, 2021 21:50 IST2021-02-08T21:50:41+5:302021-02-08T21:50:41+5:30

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 265 नए मामले
रायपुर, आठ फरवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 265 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,07,790 हो गई है।
राज्य में सोमवार को 26 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 336 लोगों ने गृह-पृथकवास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित तीन लोगों की मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 265 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 70, दुर्ग से 37, राजनांदगांव से नौ, बालोद से दो, बेमेतरा से पांच, धमतरी से 17, बलौदाबाजार से सात, महासमुंद से 12, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से सात, रायगढ़ से 18, कोरबा से 19, जांजगीर चांपा से तीन, मुंगेली से तीन, सरगुजा से 10, कोरिया से 10, सूरजपुर से 17, बलरामपुर से एक, जशपुर से चार, बस्तर से छह, कोंडागांव से तीन, कांकेर से दो और नारायणपुर से एक मरीज शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,07,790 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,99,856 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 4190 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3744 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,217 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 787 लोगों की मौत हुई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।