लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 264 नए मामले

By भाषा | Updated: June 30, 2021 11:50 IST

Open in App

पुडुचेरी, 30 जून पुडुचेरी में 264 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के साथ ही महामारी के कुल मामलों की संख्या 1.17 लाख पर पहुंच गयी है। ये नए मामले बुधवार को सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए।

केंद्र शासित प्रदेश में 8,098 नमूनों की जांच के बाद ये नए मामले सामने आए। संक्रमण के नए मामलों में से पुडुचेरी में 207, करईकल में 40, यनम में दो और माहे में 15 मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के से एक और व्यक्ति के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1749 हो गयी है।

विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि अभी तक 13,08,198 नमूनों की जांच की गई है। बुधवार को 254 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने से इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 1,13,146 हो गयी है। मृत्यु दर और स्वस्थ होने वाले लोगों की दर क्रमश: 1.49 प्रतिशत और 96.50 प्रतिशत है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,354 है।

केंद्र शासित प्रदेश में अभी तक 37,283 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और 22,888 अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे