लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 264 नए मामले

By भाषा | Updated: May 15, 2021 12:34 IST

Open in App

ईटानगर/लेह, 15 मई अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 264 और मरीज सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 21,373 हो गए हैं जबकि पांच लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 77 पर पहुंच गई है।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसांग जम्पा ने शनिवार को यहां कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण शुक्रवार को यहां रामकृष्ण मिशन अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित छह साल के एक बच्चे की मौत हो गई जबकि कोविड न्यूमोनिया और मधुमेह के कारण चिम्पू में डेडिकेटेड कोविड अस्पताल (डीसीएच) में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

संक्रमण के सबसे अधिक मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में दर्ज किए गए। इसके बाद चांगलांग में 37, लोअर दिबांग घाटी में 26, दिबांग घाटी में 23, नमसाई में 19, लोहित में 16 और लोअर सुबनसिरी में 15 मामले आए।

तवांग जिले में भी सात नए मामले आए। पश्चिमी कामेंग, पूर्वी कामेंग और लोअर सियांग में छह-छह, तिरप, अपर सुबनसिरी में तीन, अपर सियांग और करा दादी में दो-दो, कुरुंग कुमे, पश्चिमी सियांग, शि-योमी, अन्जॉ, पक्के केसांग और लेपरदा में एक-एक मामले आए।

इस महामारी से शुक्रवार को कम से कम 223 और लोग स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 19,094 हो गई है।

डॉ. जम्पा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में 2,202 लोग अब भी कोविड-19 का उपचार करा रहे हैं।

वहीं, लद्दाख में कोरोना वायरस से 240 और लोगों के संक्रमित पाए जाने से महामारी के मामले 16,156 पर पहुंच गए हैं। दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 163 हो गई है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लेह तथा कारगिल जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

अभी तक लेह में सबसे अधिक 118 लोगों और कारगिल में 45 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से 170 लेह में और 70 कारगिल में आए। केंद्र शासित प्रदेश में 1,554 लोग अब भी संक्रमित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं