लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 263 नए मामले, चार और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 29, 2020 15:04 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 29 दिसंबर ओडिशा में कोविड-19 के 263 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,29,001 हो गयी। वहीं, संक्रमण से चार और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,868 हो गयी है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नए मामलों में 151 मामले विभिन्न पृथक-वास केंद्रों से हैं जबकि शेष की पहचान संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान हुई।

सुंदरगढ़ जिले में सबसे अधिक 32 मामले आए, इसके बाद बारगढ़ में 23 और बोलनगिर में 22 मामले आए।

चार जिलों ढेंकानाल, गजपति, कंधमाल और कोरापुट में सोमवार से कोई नया मामला नहीं आया है।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मौत बालासोर, कालाहांडी, खुर्दा और पुरी जिलों में हुई।

ओडिशा में वर्तमान में 2,688 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 3,24,392 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 53 लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमण दर 4.78 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में सोमवार को 26,722 नमूनों की जांच हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे