लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में स्कूल खुलने के बाद 262 विद्यार्थी, 160 शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: November 5, 2020 15:44 IST

Open in App

अमरावती, पांच नवंबर आंध्र प्रदेश में नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दो नवंबर को स्कूल पुन: खोल दिए जाने के तीन दिन बाद करीब 262 छात्र और 160 शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

स्कूल शिक्षा आयुक्त वी चिन्ना वीरभद्रदू ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल आने वाले छात्रों की संख्या की तुलना में संक्रमित छात्रों का आंकड़ा चिंता की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संस्थान में हालांकि कोविड-19 सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा ‘‘कल (चार नवंबर को) करीब चार लाख छात्र स्कूल पहुंचे। संकमित छात्रों की संख्या 262 है, जो चार लाख छात्रों का 0.1 प्रतिशत भी नहीं है। यह कहना सही नहीं है कि स्कूल जाने की वजह से छात्र संक्रमित हुए। हमने सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक कक्षा में केवल 15 या 16 छात्र ही उपस्थित रहें। यह चिंता की बात नहीं है।’’

विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए 9.75 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमें से 3.93 लाख विद्यार्थी स्कूल आए। कुल 1.11 लाख शिक्षकों में से 99,000 से अधिक शिक्षकों ने शैक्षिक संस्थानों में विद्यार्थियों को पढ़ाया।

वीरभद्रदु ने बताया कि 1.11 लाख शिक्षकों में से करीब 160 शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि गरीब विद्यार्थी स्कूल बंद होने से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं क्योंकि ऑनलाइन कक्षाएं उनकी पहुंच से बाहर हैं। स्कूल बंद रहने का असर आदिवासी और ग्रामीण इलाकों की छात्राओं पर भी पड़ेगा क्योंकि पढ़ाई रुकने के बाद उनके अभिभावक उनका बाल विवाह भी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा ‘‘हमारे लिए विद्यार्थी और शिक्षक, दोनों का ही जीवन महत्वपूर्ण है।’’

आंध्र प्रदेश में नौवीं, दसवीं तथा इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज दो नवंबर से पुन: खुल गए हैं। कक्षाएं बारी-बारी से तथा आधे दिन के लिए ही लग रही हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह