लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 के 262 नये मामले, 15 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 1, 2021 00:24 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 जून पंजाब में बुधवार को कोविड-19 के 262 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,95,609 हो गयी जबकि संक्रमण से 15 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 16,052 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक पंजाब में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,134 हो गयी है। बुलेटिन के मुताबिक अमृतसर में सर्वाधिक 34 नये मामले सामने आए, इसके बाद बठिंडा में 28 और जालंधर में 23 नये मामले सामने आए। पंजाब में कोविड-19 की संक्रमण दर 0.54 प्रतिशत हो गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 452 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं, इसके साथ राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 5,76,423 हो गयी है। राज्य में अब तक 1,08,96,152 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

इस बीच, राजधानी चंडीगढ़ में कोविड-19 के नौ नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 61,670 पहुंच गयी। चंडीगढ़ में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई। चंडीगढ़ में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 154 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता