लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 262 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 12, 2021 19:26 IST

Open in App

अमरावती, 12 नवंबर आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 262 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,69,614 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी। बुलेटिन में कहा गया है कि महामारी से दो और रोगियों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,411 हो गयी।

बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण के नए मामलों में पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 46 नए मामले सामने आए। इसके बाद चित्तूर जिले में 38, गुंटूर में 33, कृष्णा में 31, विशाखापत्तनम में 28, पश्चिम गोदावरी में 27, अनंतपुरामू में 18, जबकि एसपीएस नेल्लोर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले दर्ज किए गए।

बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 229 रोगी संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 20,51,976 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,227 हो गई है। आंध्र प्रदेश में संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है।

कृष्णा और श्रीकाकुलम जिले में कोविड-19 के कारण एक-एक मरीज की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू