लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 के 261 नये मरीज सामने आए, तीन की मौत

By भाषा | Updated: November 18, 2020 01:29 IST

Open in App

रांची, 17 नवंबर झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से तीन और व्यक्तियों की मौत हुई जिसके चलते राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 931 हो गयी है।

वहीं, 261 और व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में अबतक महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,06,491 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार रात जारी रिपोर्ट में उपरोक्त जानकारी देने के साथ बताया कि झारखंड में अबतक सामने आए कुल 1,06,491 संक्रमितों में से 1,02,891 ठीक हो चुके हैं।

विभाग के मुताबिक इस समय राज्य में 2,669 मरीज उपचाराधीन है। राज्य में गत 24 घंटे में जिन तीन मरीजों की मौत हुई है वे सभी पूर्वी सिंहभूम के थे।

रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में गत 24 घंटे में कुल 16,675 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 261 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची के 86, बोकारो के 26, तथा देवघर एवं धनबाद के 23-23 मरीज शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल