लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 261 नये मामले

By भाषा | Updated: January 17, 2021 20:05 IST

Open in App

जयपुर, 17 जनवरी राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 261 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,15,181 हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने से संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या 2747 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2747 हो गयी। राज्य में अब तक जयपुर में 511, जोधपुर में 299, अजमेर में 221, कोटा में 168, बीकानेर में 167 भरतपुर में 120, उदयपुर में 112, पाली में 109 और सीकर में 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य में 496 लोग संक्रमण से ठीक हुए इससे राज्य में अब तक कुल 3,07,384 लोग ठीक हो चुके हैं।

संक्रमण के 261 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,15,181 हो गयी जिनमें से 5050 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 44, कोटा में 37, जोधपुर में 35, नागौर में 27 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी