लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 2605 नए मामले

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:17 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 24 दिसंबर केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 2605 नए मरीज मिले, जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 52,19,062 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 342 लोगों की मौत दर्ज किए जाने के बाद मृतकों की संख्या 46,203 हो गई है।

इन 342 मौतों में से 31 पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई हैं जबकि केंद्र के दिशा-निर्देश तथा उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के आधार पर मिली अपीलों के बाद 311 मौतों को कोविड के कारण मृत्यु माना गया है।

तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा 534 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद एर्णाकुलम में 496 और कोझिकोड में 252 मामले मिले हैं।

विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 25,586 है जिनमें से सिर्फ 8.8 फीसदी संक्रमित राज्य के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

इस बीच 3281 और मरीज संक्रमण से उबर गए जिसके बाद स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या शुक्रवार को 51,58,423 पर पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो