लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोविड-19 के 2603 मामले, एम्स के चिकित्सक समेत 99 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 26, 2021 22:58 IST

Open in App

पटना, 26 मई बिहार में बुधवार को कोविड-19 के 2603 नए मामले आए तथा 99 और लोगों की मौत हो गयी।

संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पटना एम्स के कोविड वार्ड में कार्यरत डॉक्टर प्रदीप कुमार सहित 99 और लोगों की मौत हो गयी। राज्य में अब तक 4845 लोगों की मौत हुई है और संक्रमित हुए लोगों की संख्या 6,98,329 है।

एम्स, पटना के कोविड मामलों के प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अस्पताल के कोविड वार्ड में कार्यरत डॉक्टर प्रदीप कुमार अपने वार्ड में मरीजों का इलाज करने के दौरान संक्रमित हो गए थे। उपचार के दौरान मंगलवार रात को आइसीयू में उन्होंने आखिरी साँस ली।

युवा डॉक्टर की मौत से एम्स के डाक्टर, नर्स आदि सभी स्वास्थ्य कर्मी मर्माहत हैं। फैकल्टी एसोशियेशन एम्स पटना ने शोक व्यक्त करते हुए मांग की है कि प्रधान मंत्री बीमा योजना के तहत मृतक डॉक्टर के परिवार को 50 लाख की राशि जल्द से जल्द मुहैया करायी जाए। प्रदीप कुमार 32 साल के थे।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में पंद्रह, बेगूसराय एवं पश्चिम चंपारण में दस-दस, सारण में नौ तथा बाकी मरीजों की मौत अन्य जिलों में हुई।

संक्रमण के सबसे ज्यादा 316 मामले पटना से आए हैं। बिहार में कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित अन्य प्रमुख जिलों अररिया में 88, औरंगाबाद में 56, बेगूसराय में 177, भागलपुर में 50, दरभंगा में 117 मामले आए।

राज्य में अब तक 6,62,491 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 6,641 मरीज स्वस्थ हुए। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 131916 नमूनों की जांच की गयी। बिहार में वर्तमान में कोविड 19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30,992 है।

बिहार में बुधवार को 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से उपर के कुल 65,112 लोगों ने टीके की खुराक ली। प्रदेश में अबतक 1,02,03,447 लोग टीका ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे