लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना संक्रमण के 26,011 नये मामले, 45 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 3, 2021 20:46 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन मई केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,011 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,64,789 हो गयी जबकि इस दौरान कोरोना के 45 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,450 हो गयी।

राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर चार से नौ मई के बीच कड़े प्रतिबंध लगाए जायेंगे। विजयन ने सभी लोगों से कोविड प्रोटोकॉल के तहत नियमों का पालन करने की अपील की है।

केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 19,519 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी जिससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 13,13,109 हो गयी। राज्य में इस समय कोरोना के 3,45,887 मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है।

कोरोना संक्रमण के नये मामलों में 80 स्वास्थ्यकर्मी हैं। नये मामलों में 301 बाहर से आये मामले हैं और 24,106 मामले संपर्क के जरिये बढ़े हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 96,296 नमूनों की जांच की गयी और संक्रमण की दर बढ़कर 27.01 प्रतिशत हो गयी। केरल में अब तक 1,61,54,929 नमूनों की कोरोना जांच की गयी है।

कोझिकोड में सर्वाधिक 3,919 मामले सामने आये जबकि एर्नाकुलम में 3,291 और मलाप्पुरम में 3,278 मामले दर्ज किए गए।

केरल में 7,40,135 लोगों को विभिन्न जिलों में क्वारंटीन में रखा गया है जिसमें से 2,71,181 लोगों को अस्पतालों में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां