महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 260 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 31, 2021 10:56 IST2021-01-31T10:56:13+5:302021-01-31T10:56:13+5:30

260 new cases of Kovid-19 in Thane, Maharashtra, two more deaths | महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 260 नए मामले, दो और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 260 नए मामले, दो और लोगों की मौत

(आवश्यक सुधार के साथ रिपीट)

ठाणे, 31 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 260 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,53,627 हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को कोविड-19 से दो और लोगों की मौत हुई, जिसके बाद जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,151 हो गई। अधिकारी ने बताया कि जिले में मृत्यु दर 2.43 फीसदी है। उन्होंने बताया कि अब तक 2,44,072 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और जिले में स्वस्थ होने की दर 96.23 फीसदी है। जिले में 3,404 मरीजों का उपचार चल रहा है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45,175 हो गई। वहीं मृतकों की संख्या 1,197 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 260 new cases of Kovid-19 in Thane, Maharashtra, two more deaths

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे