लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 260 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 41,728 हुई

By भाषा | Updated: April 1, 2021 15:15 IST

Open in App

पुडुचेरी, एक अप्रैल पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 260 नये मामले सामने आये और इस केंद्रशासित प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 41,728 पर पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में 72 वर्ष के एक रोगी की कोरोना वायरस से मौत हो गयी जिसके बाद यहां संक्रमण से मौत के मामले 683 हो गये हैं।

कुमार ने बताया कि रोगी को अन्य बीमारियां भी थीं।

पुडुचेरी, कराईकल और माहे में 2,355 नमूनों की जांच में 260 संक्रमितों का पता चला।

पिछले 24 घंटे में 43 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी।

पुडुचेरी में संक्रमण से मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत और रोगियों के इससे स्वस्थ होने की दर 95.27 प्रतिशत है।

मोहन कुमार ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 27,236 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के अन्य 13,352 योद्धाओं को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन