लाइव न्यूज़ :

मुंबई में हिरासत के दौरान 26 साल के व्यक्ति की मौत, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: October 29, 2019 17:35 IST

मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के तौर पर काम करने वाले तथा सायन इलाके के निवासी विजय सिंह को मारपीट के एक मामले में हिरासत में लेकर वडाला टीटी पुलिस थाना रविवार को पूछताछ कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देहिरासत में हुई मौत के मामले में पांच पुलिसकर्मियों को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।हिरासत में हुई मौत के मामले की जांच शुरू होने के बाद यह कार्रवाई की गयी है।

मुंबई में 26 साल के एक व्यक्ति की हिरासत में हुई मौत के मामले में पांच पुलिसकर्मियों को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वडाला ट्रक टर्मिनस पुलिस थाने के एक निरीक्षक, एक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

हिरासत में हुई मौत के मामले की जांच शुरू होने के बाद यह कार्रवाई की गयी है। गौरतलब है कि मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के तौर पर काम करने वाले तथा सायन इलाके के निवासी विजय सिंह को मारपीट के एक मामले में हिरासत में लेकर वडाला टीटी पुलिस थाना रविवार को पूछताछ कर रही थी।

इसके बाद उसकी मौत हो गयी थी । पीड़ित के परिजन ने आरोप लगाया था कि पुलिस हिरासत में पिटाई के कारण उसकी मौत हुई। इस बीच, पीड़ित के परिजन और अन्य लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा ड्यूटी अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने की मांग की ।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी