लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में प्रदूषण फैलाने वाली 26 इकाइयां बंद

By भाषा | Updated: September 24, 2021 00:38 IST

Open in App

गाजियाबाद, 23 सितंबर गाजियाबाद के लोनी कस्बे में बृहस्पतिवार को वायु प्रदूषण फैलाने वाली 26 अवैध भट्ठियों को बंद कर दिया गया, जिससे एक सप्ताह के भीतर ऐसी ही कार्रवाई का सामना करने वाली इकाइयों की संख्या 30 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा भेजे गए तीन सितंबर के पत्र के अनुसार, जिला प्रशासन, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की संयुक्त टीमों का गठन पिछले सप्ताह किया गया था।

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 26 अवैध भट्ठियों की पहचान कर बंद कर दिया गया।

कुछ दिनों के भीतर अन्य चार अवैध भट्ठियों को बुलडोजर से हटा दिया गया।

ये सभी अवैध इकाइयां धातु के कबाड़ को पिघलाकर सिल्लियां बना रही थीं जिससे हवा की गुणवत्ता दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही थी।

डीएम ने कहा कि अधिकारियों को इन अवैध भट्ठियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में भी इनके मालिक इनका संचालन न कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग