लाइव न्यूज़ :

रोडवेज बस व कैंटर की टक्कर में 26 व्यक्ति घायल

By भाषा | Updated: February 13, 2021 15:57 IST

Open in App

जींद,13 फरवरी जींद-रोहतक रोड पर गांव गतौली के पास शनिवार सुबह घने धुंध के चलते रोडवेज बस व कैंटर के बीच टक्कर होने से बस चालक व परिचालक सहित 26 व्यक्ति घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने बस चालक व परिचालक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि तीन व्यक्तियों को सामान्य अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि धुंध ज्यादा होने के कारण ओवरटेक करते समय रोडवेज बस कैंटर से टकरा गई जिसमें कटड़े ले जाये जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में करीब 24 यात्रियों को चोटें आई हैं। चालक व परिचालक को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुर्घटना के बाद चालक कैंटर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान