कांग्रेस संसदीय दल के लिए 26 पदाधिकारी नियुक्त किए गए

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:14 IST2021-12-20T18:14:13+5:302021-12-20T18:14:13+5:30

26 office bearers appointed for Congress Parliamentary Party | कांग्रेस संसदीय दल के लिए 26 पदाधिकारी नियुक्त किए गए

कांग्रेस संसदीय दल के लिए 26 पदाधिकारी नियुक्त किए गए

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) के लिए सोमवार को 26 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें संसद के दोनों सदनों के कांग्रेस सदस्य शामिल हैं।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल के इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

संतोख सिंह चौधरी, एम के राघवन और अमी याग्निक को सीपीपी का सचिव नियुक्त किया गया है तथा डीके सुरेश को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही, 22 सांसदों को सीपीपी की कार्यकारी समिति का सदस्य बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 26 office bearers appointed for Congress Parliamentary Party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे