लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के 26 नए मामले आए, नए स्वरूप से कुल संक्रमितों की संख्या 167 हुई

By भाषा | Updated: December 27, 2021 20:43 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसंबर महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से 26 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में इस नए स्वरूप के चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 167 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा घोषित ‘‘ चिंताजनक स्वरूप’’ओमीक्रोन के 11 मामले अकेले मुंबई में आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन में बताया, ‘‘ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के 26 नए मामले आज महाराष्ट्र में आए हैं। इनमें से 11 मामले मुंबई में, रायगढ़ के पणवेल नगर निगम क्षेत्र में पांच, ठाणे नगर निगम क्षेत्र में चार, नांदेड में दो और नागपुर, पालघर, भिवंडी-निजामपुर नगर निगम क्षेत्र (ठाणे जिला) और पुणे ग्रामीण में एक-एक मामला आया है।’’

विभाग ने बताया कि इसी के साथ राज्य में अबतक 167 लोगों के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया