लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 26 नए मामले, 75 मरीज स्वस्थ हुए

By भाषा | Updated: June 19, 2021 11:09 IST

Open in App

लेह, 19 जून लद्दाख में कोविड-19 के 26 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,730 हो गयी है जबकि 75 और मरीजों के स्वस्थ होने से उपचाराधीन मामलों की संख्या 433 हो गयी है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में कोविड-19 से अब तक 200 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित लेह में 143 मरीजों की मौत हुई है और करगिल जिला में 57 मरीजों ने दम तोड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में लेह में 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,272 हो गयी है जबकि करगिल में संक्रमण के आठ मामले आये है जिससे संक्रमितों की संख्या 3,458 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि लेह में 62 मरीजों और करगिल में 13 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 16,272 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि लेह में 304 उपचाराधीन मरीजों और करगिल में 129 उपचाराधीन मरीजों के साथ इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 433 हो गयी है। लेह प्रशासन ने जिले में काम कर रहे नेपाली नागरिकों के लिए कोविड-19 टीकाकरण शुरू किया है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभियान के तहत 18 से 45 साल की आयु के 324 नेपाली नागरिकों को शुक्रवार को खलत्सी स्वास्थ्य केंद्र में टीके की पहली खुराक दी गयी।’’ उन्होंने बताया कि स्कर्बुचन और सास्पोल स्वास्थ्य केंद्रों में भी नेपाली नागरिकों के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो